गाजियाबाद

संघर्ष का रूप,जमकर हुआ पथराव आधा दर्जन से अधिक घायल

  • : शहर की शांति व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: एसीपी
  • : पुलिस की तरफ से कराई गई रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की तलाश शुरू
  • मनस्वी वाणी संवाददाता

मुरादनगर। शहर की मालिक नगर कॉलोनी में  उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब बच्चों की मामूली कहासुनी ने एक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। अपने सामने आए दो गुटों में जमकर पत्थरों की बारिश हुई जिससे आसपास के रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस खूनी संघर्ष में महिला सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

एसीपी का कहना है कि शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।मुरादनगर शहर के मलिकनगर बंबा रोड पर पुरानी रंजिश और ताजा विवाद के बीच दो पक्ष इस कदर आमने-सामने आए कि कॉलोनी जंग का मैदान बन गई।बताया जा रहा है कि बीती रात रमजान इफ्तार के बाद बात छोटे बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते बड़े भी मैदान में उतर आए। छतों और गलियों से जमकर पथराव शुरू हो गया। काफी देर तक ईंट-पत्थर चलते रहे, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस खूनी संघर्ष में घायल हुए  सोनू, समी, इमराना, रुकसाना और मेहराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर तुरंत ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनो पक्षो से लगभग 8-9 लोग घायल हुए है। मलिकनगर में दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त में जुटी है। एसीपी मसूरी सर्किल लिपि नगायच का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल व घटना में शामिल सभी लोगो की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शहर की शांति व्यवस्था बिगड़ना वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीपी का कहना है कि इस मामले में कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button