
मनस्वी वाणी, ब्यूरो
हापुड़। आज तीसरे नवरात्रे पर भक्तों ने मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा अर्चना की।
मंशा देवी मंदिर के पुजारी श्याम मोहन शर्मा ने बताया कि देवी दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। दुर्गा पूजा के तीसरे दिन आदि-शक्ति दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। देवी चन्द्रघंटा भक्त को सभी प्रकार की बाधाओं एवं संकटों से उबारने वाली हैं। इस दिन का दुर्गा पूजा में विशेष महत्व बताया गया है तथा इस दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन किया जाता है।



