नई दिल्लीविदेश

नाटो सदस्यों द्वारा मदद से इनकार करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी नाराजगी व्यक्त

होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में नाटो सदस्यों द्वारा मदद से इनकार करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में नाटो सदस्यों द्वारा मदद से इनकार करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नाटो अमेरिका की मदद कर सकता था। लेकिन उनके पास ऐसा करने की हिम्मत नहीं थी। ट्रंप ने नाटो को चेतावनी भी दी कि सहयोगी देश अगर ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण इस मार्ग की सुरक्षा में सहयोग नहीं करते हैं। तो नाटो का भविष्य “बहुत बुरा” होगा। ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित पैसेज सुनिश्चित करने के लिए काफी मदद की आवश्यकता होगी, और कहा कि यह अच्छा होगा अगर चीन और जापान जैसे देश इसमें शामिल हों।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button