गाजियाबादशिक्षा

एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के छात्रों का सोफकॉन इंडिया में औद्योगिक भ्रमण

गाज़ियाबाद। एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डिप्लोमा) के छात्रों के लिए सोफकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक दौरे में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कंपनी पहुंचने पर बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर सुश्री जया नितेश ने छात्रों का स्वागत किया और उन्हें कंपनी के विभिन्न विभागों का दौरा कराया। इस दौरान छात्रों को इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, कंट्रोल सिस्टम, एम्बेडेड टेक्नोलॉजी और आधुनिक इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीकों के बारे में आसान भाषा में जानकारी दी गई।

छात्रों को रियल-टाइम प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन के बारे में बताया गया, जिससे उन्हें यह समझने का मौका मिला कि इंडस्ट्री में काम कैसे होता है। साथ ही, स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग के महत्व पर भी जोर दिया गया।

इस औद्योगिक भ्रमण के जरिए छात्रों को इंडस्ट्री का वास्तविक माहौल देखने और करियर के नए अवसरों को समझने का मौका मिला। यह अनुभव उनके अकादमिक ज्ञान को और मजबूत बनाने में मददगार साबित हुआ। विश्वविद्यालय के चांसलर श्री महेंद्र अग्रवाल ने ऐसे भ्रमणों की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों को उद्योग से जुड़ने का

बेहतर अवसर मिलता है। वहीं, प्रो-चांसलर पियूष श्रीवास्तव ने इसे स्किल डेवलपमेंट की दिशा में अहम कदम बताया। वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) प्रसेनजीत कुमार ने कहा कि इस तरह के इंडस्ट्रियल विजिट से छात्रों का तकनीकी ज्ञान बढ़ता है और वे भविष्य के लिए बेहतर तैयार होते हैं। डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) जयदीप कुमार ने भी इसे छात्रों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

यह औद्योगिक भ्रमण विश्वविद्यालय की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और इंडस्ट्री से जुड़ाव पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button