अपराध

श्रीगंगानगर में आतंकी नेटवर्क से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन उजागर

श्रीगंगानगर जिले में लालगढ जाटान थाना पुलिस ने पाकिस्तान में आंतकी नेटवर्क से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाशदीप केसरीसिंहपुर के 12 एच का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया की आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आंतकी शहजाद भाटी के संपर्क में था। आरोप है कि आकाशदीप राजस्थान, पंजाब और दिल्ली के अहम और संवेदनशील स्थानों की रेकी कर इनकी जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था। सुरक्षा एजेन्सियां आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button