राजनीति

कार्यक्रम में एक साथ नजर आए गाजियाबाद के जनप्रतिनिधि

जेवर एयपोर्ट कार्यक्रम में भाग लेने गाजियाबाद से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले गाजियाबाद के जनप्रतिनिधि एक साथ विचार विमर्श करते हुए नजर आए। सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। इस दौरान सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मंत्री नरेन्द्र कश्यप, विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि ‘देश की दृष्टि से भी और उत्तर प्रदेश की दृष्टि से भी जेवर एयरपोर्ट का आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन यह गौरव का दिन, ऐतिहासिक दिन है। चुनाव तो 2027 में भाजपा तीसरी बार जीतने जा रही है लेकिन विकास हमारा मुख्य लक्ष्य रहता है। हवाई जहाज पर हवाई चप्पल पहनने वाला भी बैठ सके ऐसा देश हमें बनाना है और जेवर इसी कड़ी में एक सौगात है।’ इस दौरान क्रय विक्रय सहकारिता समिति के चायरमैन वीरेन्द्र सारास्वत, शहर मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button