
जमशेदपुर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक युवक घायल, घायल युवक का रहा है आपराधिक इतिहास, तीन साल पुराने विवाद में घटना को दिया गया अंजाम।
जमशेदपुर में गोलीबारी, राजेश लौहनगरी जमशेदपुर में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। डिमना बस्ती में अपराधियों ने एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलिया चलाई, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। डिमना बस्ती में विक्रम सिंह उर्फ विक्की के ऊपर 4 अपराधकर्मियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। गोलीबारी में विक्रम सिंह के दोनों हाथों में गोली लगी है। पटमदा पुलिस उपाधीक्षक बच्चन देव कुजूर ने बताया की विक्रम सिंह उर्फ विक्की का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। चारों व्यक्ति में से एक व्यक्ति की पहचान हो चुकी है। इन लोगों का 3 साल पुराना विवाद था। विक्रम सिंह को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं विक्रम सिंह ने बताया कि वह डिमना बस्ती स्थित आवास पर गए, उस समय दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिससे उनके दोनों बाहों में गोलियां लगी हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बाइट- बच्चन देव कुजूर, पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा बाइट- विक्रम सिंह, घायल युवक



