
पैसे से भरे बैक को बरामद कर पीड़ित को सौंपा
- पीड़ित ने ट्रैफिक पुलिस की जमकर प्रशंसा
गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड के आदेश पर जहां पुलिस जनता से बेहतर संवाद करते हुए नजर आ रही है। वहीं कमिश्नरेट पुलिस में काफी चेंजिंग भी देखने को मिल रही है। इसी के अंतर्गत डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस भी अपने कार्य को बेहतर तरह से अंजाम देते हुए इंसानियत और मानवता का फर्ज अदा करते हुए नजर आई है। इसी कड़ी में बुलंदशहर के एक व्यक्ति के द्वारा गाड़ी में बैग के भूलने के उपरांत उसमें करीब डेढ़ लाख रुपए से अधिक की धनराशि थी और लाल कुआ पर तैनात ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर से गुहार लगाई गई। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर द्वारा पीड़ित की शिकायत का संज्ञान लेते हुए आनन-फानन में गाड़ी नंबर को ट्रेस किया गया और गाड़ी से बैग बरामद कर पीड़ित व्यक्ति को दिया गया। पीड़ित व्यक्ति द्वारा गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की जमकर प्रशंसा करता हुआ नजर आया है। इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया की लाल कुआं पर ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के साथ ड्यूटी कर रहे थे इसी बीच एक व्यक्ति जिसने अपना नाम रामकुमार सिंह पुत्र रघुराज सिंह, नवादा, उतरवली, बुलंदशहर, के निवासी द्वारा अपनी बहन के साथ आकर बताया गया बुलंदशहर से गाजियाबाद आते समय मेरा एक बैग गाड़ी में छूट गया है। उस बैग में सामान के साथ उनका 1.5 लाख रुपए से भरा बैग और कुछ आवश्यक दस्तावेज गाड़ी संख्या यूपी 14बीके 9500 में छूट गया है। जिसे लेकर उक्त व्यक्ति बेहद तनावपूर्ण था, टीएसआई ने अपनी पुलिस टीम और कुछ आम जनमानस के सहयोग से तत्परता से सघन और प्रभावी चेकिंग करते हुए उक्त गाड़ी से उनके बैग को बरामद कर सकुशल उन्हें सुपुर्द किया गया। व्यक्ति द्वारा पुलिस की इस कर्तव्यपारायणता और तत्परता की भूरी भूरी प्रशंसा की गई और हृदय से आभार व्यक्त किया गया। पुलिस की तत्परता और सहारनीय कार्य का संक्षेप कार्य विवरण मय फोटो सादर सूचनार्थ सेवा में प्रेषित है। ट्रैफिक पुलिस की इस इंसानियत और मानवता के कर्तव्य को निभाने के उद्देश्य से आसपास के लोगों द्वारा भी पुलिस की जमकर प्रशंसा की गई है।



