
मोदीनगर,संवाददाता।
नगर की गोविंदपुरी कॉलोनी में बस के अंदर चालक का शव पड़ा मिला। फॉरेसिंग टीम ने मौके से जरुरी साक्ष्य एकत्र किए है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। उत्तराखंड़ के देहरादून निवासी शंकरलाल मोदीनगर में रहकर बस चलाने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि रात के समय शकरलाल बस के अंदर ही सो जाते थे। सोमवार रात को उन्होने बस खड़ी की और खाना खाने के बाद सो गए। मंगलवार सुबह जब नहीं बाहर नहीं आए तो बस स्वामी ने अंदर जाकर देख तो वह बेसूध थे। तुरंत उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया,जहां पर मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।



