नई दिल्ली

लोकसभा में आज विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक 2026 पर होगी चर्चा

विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक 2026, विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम 2010 में संशोधन करेगा। लोकसभा में आज जन विश्वास प्रावधान संशोधन विधेयक 2026 पर भी चर्चा होनी है।

लोकसभा में आज विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा होगी। यह विधेयक विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम, 2010 में संशोधन करेगा। लोकसभा में आज जन विश्वास प्रावधान संशोधन विधेयक, 2026 पर भी चर्चा होनी है। यह विधेयक अधिनियमों में संशोधन करके कुछ अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और उन्हें तर्कसंगत बनाने का काम करेगा जिससे जीवन और व्यापार में सुगमता लाने के लिए विश्वास आधारित शासन को और मजबूत किया जा सके। राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सामान्य प्रशासन विधेयक, 2026 और दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा होनी है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button