अपराधमोदीनगर

दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज ना करने पर भोजपुर थानाप्रभारी को किया निलंबित

दीपक त्यागी मोदीनगर,संवाददाता। महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज ना करने पर पुलिस कमिशनर ने थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एक गांव निवासी विधवा महिला का अपने जेठ से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले वह अपने बेटे के साथ खेत में काम करने के लिए गए थी। इसी बीच जेठ अपने बेटे व दोस्त के साथ आ गया और जमकर मारपीट की। आरोप है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया गया। किसी तरह महिला व उसका बेटा अपनी जान बचाकर भोजपुर थाने पहुंचे और तहरीर दी। आरोप है कि भोजपुर थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह ने महिला को धक्के देकर थाने से भगा दिया और अभद्रता की। महिला की रिपोर्ट दर्ज करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद दबंगों का हौसला बुलंद हो गए और उन्होने महिला के साथ फिर से मारपीट की। शनिवार को महिला गाजियाबाद पुलिस कमिशनर जे रविंद्र गौड के पास पहुंची और शिकायत की। पुलिस कमिशनर ने अपने स्तर पर जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद जे रविंद्र गौड ने भोजपुर थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह को निलंबित करने के साथ साथ महिला की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस कमिशनर ने सिहानी गेट के अतिरिक्त निरीक्षक प्रताप सिंह को भोजपुर थानाप्रभारी बनाया है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि थानाप्रभारी को सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। महिला की तहरीर पर सुबोध,ब्रजेश राठी व शुभम राठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button