
यूपी मेरठ में स्वॉट टीम प्रथम मेरठ और एटीएस यूनिट मेरठ की संयुक्त कार्यवाही में बड़े अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश हुआ है। एसएसपी अविनाश पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लिसाड़ी गेट के समर गार्डन क्षेत्र से 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। अभियुक्त VOIP कॉल को लोकल कॉल में बदलकर पहचान छुपाते हुए धोखाधड़ी कर देश को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे थे। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त नाजिम, फहीम और सुल्तान भोले-भाले व्यक्तियों को सिम लेने के लिए ले जाकर एक के स्थान पर अधिक सिम निकलवा लेते थे, जिसे बाद में शादाब और रहीस VOIP GSM Gateway मशीन में लगाकर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करते थे। गिरफ्तारी के दौरान भारी मात्रा में उपकरण और सिमकार्ड बरामद किए गए।



