नई दिल्ली

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

नई दिल्‍ली I पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें रोक दी हैं।

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें रोक दी हैं। एयर इंडिया के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित रहेंगी। अधिकांश प्रमुख विमान कंपनियों ने भी तेल अवीव मार्ग पर परिचालन स्‍थगित कर दिया है। उड़ाने निलंबित होने से इज़राइल में रह रहे 40,000 से अधिक भारतीयों की चिंता बढ़ गई है, जो व्‍यक्तिगत या पेशेगत कारणों से, या क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण भारत आना चाहते हैं। इज़राइल से निकलने के लिये जॉर्डन या मिस्र से होकर आना होगा। तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने इस दौरान भारतीय समुदाय से नियमित संपर्क बनाए रखा है। उनके लिए 24 घंटे कार्यरत एमरजेंसी लाइन खोली गई है और व्‍यापक पंजीकरण शुरू किया गया है। इज़राइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह और दूतावास की टीम ने शनिवार को भारतीय कामगारों और विद्यार्थियों के साथ वर्चुअल बातचीत की और उन्हें लगातार सहयोग का भरोसा दिलाया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button