गौतम बुद्ध नगर

खाद्य पंजीकरण निरस्त करते हुए व्यवसाय संचालन पर लगाई रोक

गौतमबुद्धनगर {मनस्वी वाणी}

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय गौतम बुद्ध नगर सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रैल को जगत फार्म, ग्रेटर नोएडा स्थित रोशनी एगरोल कॉर्नर के खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों के बीमार होने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ.पी. सिंह एवं एस.के. पांडेय की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एगरोल एवं चिकन रोल के एक-एक नमूने लेकर जांच हेतु विशेष वाहक के माध्यम से प्रयोगशाला भेजे गए। इस टीम द्वारा प्रतिष्ठान में पाई गई साफ सफाई आदि कमियों एवं घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत जन स्वास्थ्य के हित में उपरोक्त प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीकरण अग्रिम आदेशों तक निलंबित किए जाने की अनुशंसा के क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा खाद्य पंजीकरण निरस्त करते हुए व्यवसाय संचालन पर रोक लगा दी गई है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button