
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद भवन में फ्रांस-भारत संसदीय मैत्री समूह के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों और संसदीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि चर्चा में भारत और फ्रांस की विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की मजबूती और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।



