Uncategorized

प्रदूषण पर सख्ती, लोनी में 12 अवैध फैक्ट्रियां सील

जिलाधिकारी के आदेश पर चला निरीक्षण अभियान

तीन माह में 100 से अधिक इकाइयों पर कार्रवाई
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। जनपद में बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लोनी तहसील क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के आदेश एवं उपजिलाधिकारी लोनी दीपक सिंहनवाल के निर्देशन में ग्राम बहटा हाजीपुर में संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर 12 अवैध एवं प्रदूषणकारी फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया, साथ ही उनके विद्युत कनेक्शन भी काट दिए गए।


यह कार्रवाई 6 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर पालिका परिषद लोनी, विद्युत विभाग, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियान के दौरान संबंधित इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कदम उठाए गए।
निरीक्षण के समय नायब तहसीलदार रति गुप्ता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता, नगर पालिका परिषद लोनी के जोन इंचार्ज विकास कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी दीपक सिंहनवाल ने बताया कि फरवरी से अब तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत लोनी क्षेत्र में 100 से अधिक अवैध एवं प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ सीलिंग एवं विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील लोनी क्षेत्र में किसी भी स्थिति में अवैध प्रदूषणकारी इकाइयों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button