
उज़्बेकिस्तान के नमंगन में 12 से 25 अप्रैल तक चल रहे ‘डस्टलिक 2026’ संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारत और उज़्बेकिस्तान की सेनाएं आतंकवाद-रोधी रणनीति, पहाड़ी ऑपरेशन, ड्रोन और शहरी युद्ध कौशल पर अभ्यास कर रही हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तालमेल और ऑपरेशनल क्षमता मजबूत हो रही है।
भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक 2026 चल रहा है। उज्बेकिस्तान के नमंगन में 12 अप्रैल से शुरू हुआ यह युद्धाभ्यास 25 अप्रैल तक चलेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल और संयुक्त ऑपरेशनल क्षमता को मजबूत करना है।अभ्यास में पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन, संयुक्त योजना, सामरिक ड्रिल और आतंकवाद से निपटने की रणनीतियों पर खास फोकस है।
दोनों देशों के सैनिक फायरिंग, शहरी युद्ध कौशल और ड्रोन इस्तेमाल के साथ ही स्नाइपर ट्रेनिंग और कॉम्बैट ऑपरेशन की बारीकियों पर साथ मिलकर अभ्यास कर रहे हैं। इस युद्धाभ्यास में हेलिबोर्न ऑपरेशन और संयुक्त कमांड स्ट्रक्चर जैसी युद्धकलाओं का भी परीक्षण किया जाएगा।



