
लाके में दहशत का माहौल, ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की ग्राम पंचायत दयोथ के गांव हम्बार में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खूंखार तेंदुए ने ओमप्रकाश पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल ओमप्रकाश को उपचार के लिए मार्कण्ड अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत है और रात के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में जल्द से जल्द पिंजरा लगाया जाए, ताकि तेंदुए को पकड़कर लोगों को राहत दी जा सके।



