हापुड़

गोशाला का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

प्रिंस /गढ़मुक्तेश्वर संवाददाता
– सिंभावली के गांव मुरादपुर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया

सिंभावली। जनपद में गौशालाओं के संचालन,अमृत सरोवर और गांवों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी कमियां मिल रही हैं, वहां संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं।

इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने सिंभावली के गांव मुरादपुर स्थित गोशाला स्थल का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निराश्रित गोवंशों के लिए गर्मी से बचाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोशाला परिसर में साफ-सफाई, पर्याप्त छायादार व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता और हरे चारे की स्थिति की जानकारी ली। सीडीओ ने निर्देश दिया कि भीषण गर्मी को देखते हुए गोवंशों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए और उनके खानपान तथा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि गोशालाओं से निकलने वाले गोबर का उपयोग जैविक खाद तैयार करने किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर बीडीओ सुधीर कुमार, ग्राम प्रधान फराहिम चौधरी समेत आदि मौजूद रहें।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button