हापुड़

तीन घरों से नकदी और जेवर चोरी

प्रिंस /गढ़मुक्तेश्वर संवाददाता

  • पीड़ित लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी
  • गढ़ के गांव पावटी का मामला

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटी में सोमवार की रात को चोरों ने तांडव मचाते हुए तीन घरों को निशाना बनाया और वहां से लाखों रुपए के जेवर समेत हजार रुपए की नगरी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह आंख खुलने के बाद हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए चोरों की तलाश तेज कर दी है।

तहसील क्षेत्र में निरंतर चोरी की घटनाएं बढ़ रही है इसी क्रम में सोमवार की रात को चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटी मुरादपुर निवासी मंजीत सिंह के घर में घुसकर वहां से करीब दो लाख रुपए के जेवर 18 हजार रुपए की नकदी, जबकि गांव के ही रहने वाले मोनू सिंह के घर से करीब 5 लाख के जेवर 61 हजार की नकदी, तथा वीर सिंह के घर से 60 हजार की नकदी और तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए। तीनों ही पीड़ित परिवार को मंगलवार की सुबह आंख खुलने के बाद घटना की जानकारी हो सकी। उन्होंने कमरे में सामान बिखरा हुआ देखा तो वह दंग रह गए ।मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई ।सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने घटना की जांच करते हुए चोरों की तलाश तेज कर दी है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही घटना का खुलासा करने की मांग की है ।पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है ।शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button