Uncategorized

Gzb- रात्रि में वेव सिटी क्षेत्र में चला सघन चेकिंग अभियान

एसीपी प्रियाश्री पाल ने पुलिस बल को किया ब्रीफ
जयपुरिया कट और लाल कुआं पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से वेव सिटी क्षेत्र में मंगलवार रात्रि विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रियाश्री पाल ने किया।
रात्रि अभियान से पूर्व एसीपी प्रियाश्री पाल ने थाना वेव सिटी पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखने, सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा आम नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद थाना वेव सिटी क्षेत्र के जयपुरिया कट और लाल कुआं पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना है। साथ ही आमजन में यह विश्वास कायम करना है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय सतर्क और सक्रिय है।
एसीपी प्रियाश्री पाल ने कहा कि क्षेत्र में नियमित रूप से रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। अपराधियों और संदिग्ध तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button