
- मौत की झाल पर बैठाया पहरा
- मसूरी पुलिस हुई अलर्ट
- आसपास लगाए गए बोर्ड
- नहर में नहाने से किया गया मना
मसूरी i नहर में नहाने वालों पर होगी अब कार्यवाहीगाजियाबाद। गर्मी का मौसम आते ही लोग खुद को तरोताजा करने के लिए झाल नहर और बम्बे पर नहाने का कार्य करते हैं और खुद को तरोताजा करने का कार्य भी कर खुद को सुकून महसूस करते हैं। हालांकि इसी बीच देखा जा रहा है कि मसूरी की नाहल झाल जो मौत की नहर कहलाती है। आए दिन लोगों के डूबने की सूचना प्राप्त होती रही है, मुरादनगर और मसूरी की गंग नहर में लोगों के डूबने की घटनाओं से मसूरी पुलिस ने सबक लेते हुए थाना प्रभारी अजय चौधरी के नेतृत्व में एक साइन बोर्ड लगाया गया है और नहाने वालों को अल्टीमेटम दिया गया है कि अगर कोई भी शख्स मसूरी की गंग नहर या नाहल की झाल पर नहाता हुआ दिखाई देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की सहूलियत और जान की चिंता करते हुए मसूरी गंग नहर और नाहल की झाल पर फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए हैं। और लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया है, क्योंकि गहरा पानी होने के कारण लोगों के डूबने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसको ध्यान में रखते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगों को हिदायत और निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई भी शख्स गहरे पानी में नहाता हुआ पाया जाता है या झाल पर नहाता हुआ दिखाई देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इससे कहीं ना कहीं लोगों में जागरुकता आएगी और पानी में डूबने वालों की संख्या में कमी आने की भी आशंका है। हालांकि पुलिस कर्मचारियों को गंग नहर और नाहल झाल के पास तैनात कर दिया गया है। और विशेष रूप पर सतर्कता बरती जा रही है।



