
साहिबाबाद : शालीमार गार्डन के ग्रीन फील्ड पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में 14 मई को कक्षा आठ के बच्चों में बेस्ट गर्ल व बेस्ट बॉय का चुनाव हुआ था। जिसका परिणाम अगले दिन स्कूल प्रशासन ने घोषित किया था। जिसमें बेटियों में शानवी सोलंकी और बेटे में गौरांश ने जीत हासिल की थी। कल रविवार को शालीमार गार्डन व्यापार मंडल ओर समाधान शक्ति सामाजिक संस्था ने जीत हासिल करने वाली बेटी शानवी सोलंकी को सम्मानित किया। जिसमें दर्जनों लोगों ने शानवी को फटका पहनाकर अपना आशीर्वाद दिया। स्थानीय भाजपा के पूर्व महामंत्री सहित राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना ने टीम सहित आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में दिनेश माथुर, केशव सक्सेना, प्रतीक माथुर, प्रियंका सोलंकी, सुमन सती, अनीता सिंह, तिवारी श्रेया, डी एन कौल, सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।



