राजनीति

क्या साहिबाबाद विधानसभा की जमीन तैयार कर रहे हैं पप्पू पहलवान?


खोड़ा से अर्थला तक बढ़ी सक्रियता, संगठन और जनसंपर्क पर लगातार फोकस
मनस्वी वाणी, संवाददात
गाजियाबाद। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों पूर्व महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान की बढ़ती सक्रियता राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। खोड़ा से लेकर अर्थला और शालीमार गार्डन तक लगातार जनसंपर्क, सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत तालमेल को लेकर माना जा रहा है कि वह साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
पिछले कुछ समय में पप्पू पहलवान ने क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में लगातार उपस्थिति दर्ज कराई है। चाहे क्षेत्र में होने वाले जनसंपर्क अभियान हों, धार्मिक आयोजन हों या फिर स्थानीय समस्याओं को लेकर लोगों के बीच पहुंचना, हर स्तर पर उनकी सक्रिय भागीदारी दिखाई दे रही है। यही कारण है कि साहिबाबाद विधानसभा में उनका प्रभाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि पप्पू पहलवान ने साहिबाबाद क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एक मजबूत टीम तैयार कर ली है। युवा वर्ग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक उनकी पहुंच लगातार मजबूत हो रही है। संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहने का अनुभव भी उन्हें क्षेत्र में अलग पहचान दिला रहा है। हाल ही में शालीमार गार्डन में आयोजित वीर सावरकर जयंती कार्यक्रम सहित कई आयोजनों में उनकी प्रमुख भूमिका देखने को मिली। क्षेत्रीय स्तर पर लोगों के बीच उनकी सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि इस संबंध में पप्पू पहलवान या उनके समर्थकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि वह साहिबाबाद विधानसभा में भविष्य की बड़ी भूमिका के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पप्पू पहलवान लगातार क्षेत्रीय समस्याओं को उठाने के साथ सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत करने पर भी ध्यान दे रहे हैं। यही वजह है कि साहिबाबाद विधानसभा में उनकी सक्रियता लगातार चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button