गाजियाबाद

रेड क्रॉस सोसाइटी ने श्रमिकों के बीच चलाया राहत अभियान

वितरित किए ओआरएस, शिकंजी व गमछे
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी प्रदेश महासचिव रामानंद कटियार के निर्देश एवं उत्तर प्रदेश श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र की प्रेरणा से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद इकाई द्वारा सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की गई। नासीरपुर फाटक स्थित लेबर अड्डे पर भीषण गर्मी और लू से राहत दिलाने के उद्देश्य से असंगठित श्रमिकों के बीच ओआरएस, शिकंजी, ठंडा पानी एवं गमछों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व रेड क्रॉस सोसाइटी के निवर्तमान सभापति सुभाष गुप्ता ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद श्रमिकों को गाजियाबाद श्रम विभाग एवं श्रम सतर्कता समिति द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने श्रमिकों से ई-श्रमिक कार्ड बनवाने की अपील करते हुए योजनाओं से संबंधित साहित्य भी वितरित किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं आॅक्सीजन का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस की सेवा भावना की सराहना करते हुए अनुराग मिश्र ने संस्था की टीम को शुभकामनाएं दीं और अल्प समय में इतने व्यवस्थित कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा की। सुभाष गुप्ता ने बताया कि इस सेवा अभियान में इनर व्हील क्लब गाजियाबाद ग्रेटर की अध्यक्ष सुषमा गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक राकेश चतुवेर्दी, राकेश गुप्ता, धवल गुप्ता, प्रियांशु अरोड़ा, एम.सी. गौड़, डी.सी. बंसल, सक्षम गुप्ता, प्रीतम लाल, विनय त्यागी, राजीव त्यागी, भगवान छलेरिया एवं श्रम विभाग के प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button