अपराध
चिराग हत्याकांड: परिजनों ने हत्यारों के एनकाउंटर की उठाई मांग, शव पहुंचने पर सड़क पर बैठ किया हंगामा


मुरादनगर। पैरा एथलीट चिराग त्यागी का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को मुरादनगर के सैंथली गांव पहुंचा। मृतक के परिजन आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़े गए गांव में शव को सड़क पर एंबुलेंस में रोक कर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। डीएम, एडिशनल सीपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे किसी तरह समझा बूझकर शांत किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे । शांतिव्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पूरे गांव में शोक की लहर थी
,



