नई दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बच्चों का जिक्र किया और उनको पत्र भेजा

बस्ती जिले में मनोरमा नदी को बचाने उतरे युवा, 60 दिन की मेहनत से बदल दी तस्वीर,

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक तरफ जहां पौराणिक मनोरमा नदी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही थी,वहीं कुछ युवाओं ने इसे बचाने का बीड़ा उठाया,प्लास्टिक, जलकुंभी और गंदगी से पट चुकी इस नदी को साफ करने के लिए छात्र आकाश गुप्ता और उनकी टीम पिछले दो महीनों से लगातार मेहनत कर रही है। युवाओं की इस मुहिम ने अब पूरे इलाके में पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल कायम कर दी है,आकाश की टीम ने बाकायदा वीडियो बना कर लोगों का और सरकार का ध्यान भी अपनी तरफ खींचा,इन युवाओं के हौंसले को लोग सलाम कर रहे हैं, इन्होंने बिना किसी सरकारी सहायता के पौराणिक नदी मनोरमा को फिर से पुनर्जीवित कर इतिहास रच दिया, इनके प्रयास से लाजघटा गांव के पास तक नदी अब स्वच्छ और सुंदर दिख रही है,लोग इसमें स्नान कर रहे हैं जानवर पानी पी रहे हैं, नदी का यह सफाई अभियान हर्रया विधानसभा के लजघटा गांव से शुरू की गई जहां से बीजेपी विधायक अजय सिंह आते हैं।

दरअसल ये तस्वीरें बस्ती की पौराणिक मनोरमा नदी की हैं,कभी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत की पहचान रही ये नदी अब गंदगी और प्लास्टिक से भर चुकी थी। हालात ऐसे हो गए थे कि कई जगह नदी नाले जैसी दिखाई देने लगी। तभी छात्र आकाश गुप्ता ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर नदी को बचाने का संकल्प लिया।शुरुआत में आकाश अकेले नदी में उतरकर कचरा निकालते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनके साथ युवाओं का कारवां जुड़ता चला गया। देखते ही देखते 6 से 7 युवाओं की टीम तैयार हो गई। टीम रोज़ाना 4 से 5 घंटे तक नदी में उतरकर प्लास्टिक, बोतलें, पॉलीथिन और जलकुंभी और कचरा निकालने में जुट गई।

करीब 60 दिनों तक चले इस अभियान में लगभग 700 किलो कचरा बाहर निकाला गया,गांव के लोगों के पास 4 दशक पहले गांव वासियों,पशुओं के नहाने,पानी पीने के लिए यह नदी एक मात्र साधन थी लेकिन झाड़ी,जलकुंभी गंदगी के कारण इस पानी को जानवर भी नहीं पी पाते है जिससे इस नदी को साफ करने के लिए इन युवकों ने बीड़ा उठाया जो 65 दिन की कड़ी मेहत करके 300 मीटर नदी को साफ करके निर्मल और स्वच्छ बनाने का कार्य किया है।

नदी सफाई कर रहे आकाश गुप्ता ने बताया कि जब हम लोग ने काम स्टार्ट किया था उसके साथ-साथ हम लोगों ने वीडियो भी बनाया था,इस अभियान से इंस्टाग्राम पर 65 हजार लोग जुड़ चुके हैं तो वहीं फेसबुक पर 50 हजार लोग जुड़े हुए हैं और यूट्यूब पर 10 से 20 हजार लोग जुड़ चुके हैं,हम लोग ये ट्राई करेंगे कि आसपास के जितने भी गांव के लोग हैं,नदी के पास के जितने लोग हैं वो सभी युवा इस अभियान से हमसे जुड़े जिससे कि नदी पूरा साफ हो सके क्यूं कि 5 से 7 लोग नदी को पूरा साफ नहीं कर सकते जबतक कि सब लोग एक साथ न जुड़े,वहीं एक और युवा ने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी से नदी सफाई की प्रेरणा को बताया और प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद ज्ञापन किया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button