खिलाड़ी चिराग त्यागी हत्याकांड,तीन दिन में मांग पूरी ना होने पर अधिकारियों का किया जाएगा घेराव

- पैरा एथलीट चिराग त्यागी को इंसाफ दिलाने के लिए सैंथली गांव में महापंचायत, उमड़ा जनसैलाब
- मनस्वी वाणी संवाददाता
मुरादनगर।गांव बसंतपुर सैतली पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या की सीबीआई जांच व पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर महा पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में जनसैलाब उमड़ा। पंचायत में एडीएम को मांग पत्र सौंपा और चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर मांग पूरी ना हुई तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।बता दे कि गांव बसंतपुर सैतली निवासी पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था,जबकि कई लोग अभी भी फरार चल रहे थे। परिजन शुरु से ही आरोपियों का एनकांउटर करने व घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग करते आ रहे है। रविवार को गांव बसंतपुर सैतली में एक फार्म हाउस परिसर में महापंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता मास्टर बह्रमदत्त त्याी व संचालन मोहित त्यागी सहित अन्य द्वारा किया गया। पंचायत में त्यागी समाज के नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि चिराग त्यागी के हत्यारों पर पुलिस मेहरबान रहीं है। उनका बिना एनकांउटर किए बिना ही जेल भेज दिया। उन्होने कहा कि चिराग त्यागी के परिजनों को इंसाफ मिलने तक आंदोलन जारी रहेंगा। इसी बीच पंचायत में एडीएम उपजिलाधिकारी अजित सिंह,एसीपी भास्कर वर्मा ,थानाप्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। मांगेराम त्यागी ने एडीएम के सामने मांग पत्र पढ़ा। मांग पत्र में मांग थी कि हत्या का मुकदमा फॉस्टैक कोर्ट में चलाने व सीबीअर जांच कराई जाए,गांव बसंतपुर सैतली में चिराग त्यागी के नाम पर खेल मैदान ,सड़क का नाम किया जाए,मृतक के माता पिता की आजीविका के एक दुकान दी जाए,फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया जाए,परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद की जाए और शसत्र लाईसेंस जारी किए जाए। एडीएम ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि चिराग त्यागी की हत्या के बाद वाउचर से जो नगदी भुगतान हुआ है,उसमें बैंककर्मियों की मिलीभगत भी सामने आई है। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर मांग पूरी ना हुई तो सभी बडे़ अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर मांगेराम त्यागी स्याना वरुण त्यागी अमरीश त्यागी, मनोज त्यागी सिहानी प्रेमचंद्र त्यागी सरवन त्यागी बबली गुर्जर प्रशांत चौधरी जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



