
एसीपी और थाना प्रभारी ने खुद अपने हाथों से खाना किया वितरणगाजियाबाद। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड के आदेश और निर्देश के उपरांत डीसीपी के निर्देशन में एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के नेतृत्व में नन्दग्राम थाने में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अथक प्रयासों से थाना परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। बहुत समय बाद थाने के द्वारा एक अच्छी तस्वीर सामने आई है। जब थाना परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद और थाना प्रभारी ने लोगो को भंडारे का प्रसाद वितरण किया। दरअसल एक समय था जब थानों से ऐसी तस्वीर अक्सर सामने आती रहती थी। हालांकि एक बार फिर नगर जोन की नंदग्राम पुलिस ने भंडारे का आयोजन कर मानवता का परिचय दिया।



