राष्ट्रीय

दान प्रकरण पर चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी, कहा-हर आरोप का दूंगा जवाब

: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद ‘भगवान राम के भक्तों’ के नाम एक पत्र जारी किया है।

, नई दिल्ली: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान प्रकरण को लेकर उठे विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने रामभक्तों के नाम एक खुला पत्र जारी किया है। 6 जुलाई को अयोध्या से जारी इस पत्र में उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर उनके खिलाफ अनेक प्रकार की चर्चाएं और आरोप लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने इन आरोपों पर मौन बनाए रखा था। पत्र में चंपत राय ने खुलासा किया है कि जुलाई माह की समीक्षा बैठक में एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट ‘परम गोपनीय’ थी, लेकिन इसके बावजूद यह सार्वजनिक हो गई। उन्होंने संकेत दिया कि गोपनीय रिपोर्ट का सार्वजनिक होना भी गंभीर विषय है। चंपत राय ने रामभक्तों से अपील की है कि एसआईटी की अनंतिम (इंटरिम) जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचें।

चंपत राय ने भरोसा दिलाया है कि अनंतिम रिपोर्ट आने के बाद वह अपने ऊपर लगाए गए हर आरोप का क्रमवार जवाब देंगे और पूरे प्रकरण का सच सभी के सामने आ जाएगा। पत्र में उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन का भी उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा कि वर्ष 1991 में संगठन ने उन्हें अयोध्या भेजा था और पिछले 45 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में उनका जीवन हमेशा खुली पुस्तक की तरह रहा है। इसलिए उन्हें विश्वास है कि अंततः सत्य की ही विजय होगी। चंपत राय ने पत्र के अंत में रामभक्तों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि सत्य अंततः सबके सामने आएगा और अंतिम जांच के बाद सभी सवालों का उत्तर दिया जाएगा।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button