गाजियाबादमुरादनगर

कांवड़ यात्रा के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीएम रविन्द्र कुमार मॉंदड़ 

  • :कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं, कंट्रोल रूम व कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया 
  • मनस्वी वाणी संवाददाता

मुरादनगर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने  कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं, कंट्रोल रूम व कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। डीएम ने कांवड़ मार्ग पर जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा से संबंधित किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सावन के महीने में कांवड़ लेकर लाखों श्रद्धालु कांवड़ लेकर गाजियाबाद से गुजरते है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा शिव भक्तों के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कावंड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। सबसे पहले डीएम ने मेरठ तिराहा स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारी ने कादराबाद क्षेत्र व गंग नहर एवं पाइपलाइन मार्ग निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा से संबंधित किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर जिन विद्युत खंभों की कवरिंग बची हुई है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। साथ ही झुकी हुई एवं जर्जर बिजली की तारों को तत्काल हटाकर मरम्मत कर सुरक्षित बनाया जाए, जिससे कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को मार्ग के किनारे उगी झाड़ियों व अवरोधों को तत्काल हटाने के व मार्ग पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (नगर), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित पंचायती राज अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button