अध्यात्म

शिविर का आचार्य प्रमोद कृष्णम जी ने किया उद्घाटन

, साहिबाबाद में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा हेतु लगाए गए पार्षद कविता प्रवीन भाटी

गाजियाबाद। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राम पार्क, साहिबाबाद में अशोक गुप्ता आटेवाले के सानिध्य में व्यापार मंडल साहिबाबाद–वार्ड 83 एवं हनुमान भक्त मंडली सेवा समिति द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा हेतु सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आज आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा फीता खोल कर एवं भगवान शिव शंकर की पूजा-अर्चना कर ज्योति प्रज्वलित करके किया गया।

इस अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है और कांवड़ यात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का प्रतीक है। शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करना स्वयं भगवान शिव की सेवा करने के समान है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा और सत्कार करना हमारी धार्मिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है तथा इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करते हैं।

शिविर के प्रथम दिन गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल एवं पूर्व महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान का भी शिविर में आगमन हुआ। इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार किया गया।
इस अवसर पर अशोक गुप्ता आटेवाले ने कहा कि सावन के पावन महीने में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। प्रतिवर्ष इसी भावना के साथ शिविर का आयोजन किया जाता है और आगे भी इसी प्रकार श्रद्धा एवं सेवा भाव से कांवड़ियों की सेवा जारी रहेगी।

वार्ड 83 की पार्षद कविता प्रवीन भाटी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य और पुण्य का अवसर है। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवड़िया भाई को बेहतर सुविधाएं एवं सेवा उपलब्ध कराने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।

शिविर के प्रथम दिन भारी संख्या में व्यापार मंडल के साथी, वार्डवासी एवं हनुमान भक्त उपस्थित रहे। सभी ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में सहभागिता की।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीन भाटी ने कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करना सच्ची शिवभक्ति है। उन्होंने कहा कि सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ आयोजित यह शिविर कांवड़ियों की यात्रा को सुगम बनाने में अपना योगदान देगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसीपी अमित सक्सेना जी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजेंद्र मित्तल मैदी वाले, राहुल गोयल, हातम सिंह नागर, नरेश चौहान, संजीव खारी, सुशील शर्मा, मुकेश शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, मास्टर प्रवीण शर्मा, हरमीत बख़्शी, लाजपत नगर मंडल मंत्री दीपक गुप्ता, डॉ. अंकित बैसोया, वीर सिंह चौधरी, बृजभूषण अग्रवाल, सुलेख चंद कपासिया, प्रमोद सिंघल, ह्रदयेश, देवेंद्र नागर, डॉ. डी.पी. नागर, विकास चुघ, अनिल जुल्का, विनोद कुमार शर्मा, मदनपाल शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, संजय सक्सैना, प्रदीप भाटी, अरुण शर्मा, मुरारी लाल गोस्वामी, राजीव भसीन, नरेंद्र चौधरी, राकेश अग्रवाल, बृजेश जादौन, उमेश गुप्ता, करतार सिंह, मनोज कुमार, बौबी, मनोज शर्मा, जयानंद शर्मा, पं. गिरधारी लाल शास्त्री, बाबू तेजपाल सिंह, अनमोल त्यागी, राजीव निझावन, सुनील माहेश्वरी, राजू, मनोज चौधरी, पं. विनोद त्रिपाठी, विक्रम बंसल, विरेंद्र सिंह कसाना, के.एन. सिंह, ब्रह्मपाल भड़ाना, शरद माथुर, मैनपाल सिंह भाटी, उज्जवल शर्मा, गौरव, हर्ष मिश्रा, अमरनाथ मुन्ना, दिवाकर मिश्रा, राजाराम मौर्य, योगेन्द्र त्यागी, रिषभ सिंघल, हेमंत, अरुण कुमार शर्मा, यश भारद्वाज, के.के अग्रवाल, धीरज मुद्ग्ल, शैंकी अग्रवाल, रामनिवास यादव, चमन सिरोही, कुशांक भाटी, भूषण खन्ना, अरुण भसीन, लवली, महिपाल बैसला, कृष्ण गर्ग, रविंद्र कोहली, दिव्यांशु भसीन, ठाकुर दीपक जैन, जयकृत कसाना, महेश शर्मा, राधेश्याम, प्रथम शर्मा, अनिल चौहान, राजेश खन्ना, मधुसूदन शर्मा, आर्यन त्यागी, मोतीलाल मिश्रा, भारत त्यागी, आशीष शर्मा, हिमांशु शर्मा, संतोष मिश्रा, राजीव मोहन शर्मा, सौरभ चौधरी, विनोद निझावन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button