अध्यात्म

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश  यादव के विवादित होर्डिंग पर भड़के सपा नेता, दी सड़क पर उतरने की चेतावनी

सपा नेता आकाश अग्रवाल ने कहा महंगाई जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश हो रही

मनस्वी वाणी संवाददाता

मुरादनगर।गाजियाबाद में सपा प्रमुख एवं पू्र्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विवादित होर्डिंग और फ्लैक्स लगा दिए गए। इस पर सपा के मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने आक्रोश जताया।  आकाश अग्रवाल ने ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। सपा मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के खिलाफ यह झूठा प्रचार पोस्टर भाजपा की घटिया मानसिकता का सबूत है राजनीती में भी गरिमा बनाये रखना आवश्यक है आज विपक्ष है कल सत्ता भी आएगी सविंधान सबके लिए बराबर है । आकाश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है। विपक्षी दलों के लोग मुद्दों से आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए पोस्टरबाजी करते रहते हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महंगाई, किसानों की परेशानियों और छात्रों के पेपर लीक जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश हो रहाी है। उन्होंने  प्रशासन से मांग की कि पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा और जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस पूरे प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर से मिलेगा।उन्होंने दावा किया सपा 2027 का विधानसभा चुनाव 2024 से भी अधिक मजबूती के साथ लड़ेगी और भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने भाजपा पर नफरत का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने समेत कई वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button