
प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्लेटफार्म देना मेवाड़ का मकसद-डाॅ. गदिया
हिमानी बनीं मिस फ्रेशर और अनुराग मिस्टर फ्रेशर
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आयोजित ‘परिचय 2026’ समारोह में इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक जीवन का आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ स्वागत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेवाड़ अपने विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देता बल्कि उनका सर्वागींण विकास भी करता है। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए नये प्लेटफार्म देना मेवाड़ का मकसद है।

उन्होंने विद्यार्थियों से वादा किया कि वे उनके व्यक्तित्व विकास, शिक्षा और स्वावलम्बन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। छात्रा नेहा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम को गरिमामय स्वरूप मिला। समारोह में छात्रा करमिंदर कौर, अर्श शेख तथा ट्यूलिप ने मेवाड़ के प्रति अपने विचार व्यक्त किये। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में रंग भर दिया। बीसीए, बीएड, बीबीए, बीकॉम, एलएलबी, बीए एलएलबी और एचएसएस विभागों के विद्यार्थियों अंकिता, रिया, वंशिका, इशिका, प्रिया, वर्षा, नीरा, रागिनी, जाहन्वी, सोनाली, सुहानी, संस्कृति, संजना, खुशी, मान्या, अलीशा, आस्था, काश्वी, पलक, कनक, तनिषा, शिक्षा, राधिका आदि ने एकल, युगल एवं समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। समारोह का मुख्य आकर्षण फैशन शो रहा, जिसमें 44 नवागंतुक विद्यार्थियों ने तीन राउंड में हुए फैशन शो में आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। एचएसएस की प्रथम वर्ष की छात्रा हिमानी को मिस फ्रेशर तथा प्रथम वर्ष के छात्र अनुराग को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। अंत में निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।


