गाजियाबाद

चुन-चुन कर सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए निगम चला रहा है अभियान, जीएसबी और रेडी मिक्स मटेरियल का किया जा रहा है इस्तेमाल

बड़ा होने से पहले करें छोटे गड्ढों का भराव--नगर आयुक्त

गाजियाबाद नगर निगम निर्माण विभाग द्वारा मुख्य सड़कों पर गड्ढा मुक्ति का अभियान चलाया जा रहा है निगम की सड़कों पर निरीक्षण करते हुए चुन चुन कर छोटे से छोटे गड्ढों को भी भरने का कार्य किया जा रहा है नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा निगम की सड़कों को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त बनाए रखने के लिए मुख्य अभियंता निर्माण तथा टीम को निर्देश दिए हैं, इंदिरापुरम सहित, मोहन नगर, वसुंधरा, विजयनगर, कवि नगर तथा सिटी जोन में भी निर्माण विभाग टीम द्वारा गड्ढा मुक्ति का अभियान चलाया जा रहा हैl

नगर आयुक्त द्वारा निर्माण की टीम को छोटे गड्ढों का भी बड़ा होने से पहले भराव करने के लिए कहा गया है छोटे गड्ढे समय पर विशेष ध्यान देते हुए भरे जाएं ताकि छोटे गड्ढे बड़े होने पर किसी प्रकार की असुविधा का कारण ना बने विशेष ध्यान देते हुए कार्यवाही करने के लिए कहा गया है, ग्रैप के चलते प्लांट बंद होने की दशा में भी शहर को समस्या से निजात दिलाने के क्रम में निगम की प्रमुख सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा छोटे व बड़े गड्ढों को भरा जा रहा है जिसमें प्रथम चरण में ग्रेन्यूलर सब बेस से गढ्ढे को भरा जा रहा है उसके बाद तारकोल मैक्स मटेरियल का इस्तेमाल करते हुए समतल कराया जा रहा है l

मुख्य अभियंता निर्माण द्वारा बताया गया कि प्लांट के बंद रहने पर रेडी मिक्स बाग जिसमें तारकोल का मटेरियल रहता है इस्तेमाल करते हुए निगम की प्रमुख सड़कों को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त किया जा रहा है पिछले एक सप्ताह से अभियान जारी है बड़े गड्ढे के साथ-साथ छोटे गड्ढों का भी भराव किया जा रहा है l

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button