अपराधगाजियाबाद

गाली देने का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट,केस दर्ज

मोदीनगर,संवाददाता। निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव सुहाना में गाली देने का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। गांव सुहाना निवासी आदिल ने बताया कि रात के समय मेरी मां घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच पड़ोसी युवक गाली दे रहा था। जब गाली देने का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट कर तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मतलूब,जिशान,फरहान,जुल्फी इस्तेकार,साकिब,फराकत निवासी सुहाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button