गाजियाबाद

12 से 14 फरवरी को होगा राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से न केवल जिले में कुश्ती को नई पहचान

गाजियाबाद। शिवशक्ति धाम डासना में भारतीय कुश्ती संघ एवं श्री कृष्णा योगधाम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 12 से 14 फरवरी तक आयोजित होगी, जिसमें देशभर से कुल 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी।सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए यति नरसिंहानंद ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से न केवल जिले में कुश्ती को नई पहचान मिलेगी, बल्कि युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भी सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी।वहीं श्री कृष्णा योगधाम ट्रस्ट के सचिव अनिल यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।आयोजकों के अनुसार, इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजन को लेकर स्थानीय खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button