अपराधगाजियाबाद

तेज आवाज में गाना बजाने केा लेकर हुए विवाद में मारपीट व तोड़फोड़

- पुलिस ने 12 अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट


नगर की गु़रुद्वारा रोड पर कार में तेज आवाज में गाना  बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दबंगों ने कार में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने कार से सवा लाख रुपए भी चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। कस्बा फरीदनगर निवासी सलीम नाजिम कमेटी डालने का काम करते है। गुरुवार रात को दोनों युवक कार से मोदीनगर की किदवई नगर कॉलोनी में कमेटी के पैसे लेने के लिए आए थे। कमेटी का पैसा लेने के बाद वह गुरुद्वारा रोड पर एक होटल में खाना खाने लगे। युवकों ने अपनी कार का तेज आवाज में गाने बजाने लगी। पडोसी ने युवक ने आवाज कम करने को कहा। इस बात को लेकर विवाद हो गया। पहले सलीम व नाजिम ने युवक की पिटाई कर दी। युवक ने फोन करके अपने साथी बुला लिए। इसके बाद दबंगों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई की और तोड़फोड़ कर कार क्षतिग्रस्त कर दी। सलीम का आरोप है कि मारपीट करने वाले आरोपी कार की डिग्गी में रखे सवा लाख रूपए लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी है।

दीपक त्यागी मोदीनगर,संवाददाता

EMAIL- manasvivani@gmail.com

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button