Uncategorized

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच साल तक महिला से दुष्कर्म ,चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

मनस्वी वाणी संवाददाता

मुरादनगर।अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से पांच साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी महिला को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। मुरादनगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने सन 2021 में मेरी मुलाकात मोदीनगर तहसील परिसर में रिंकू चौधरी नामक युवक से हुई थी। उस समय रिंकू ने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया था। उसने कहा था कि सस्ते दाम पर प्लॉट दिला दूंगा। आरोप है कि आरोपी महिला को दुहाई में टंकी रोड पर ले गया और कार में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोपी ने महिला की कार में जीपीएस भी लगवा दिया। इससे वह महिला को ट्रैक करके पीछा कर उसके पास पहुंचा जाता था और फिर धमकी देकर दुष्कर्म करता था।  महिला ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी,लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद महिला पुलिस कमिशनर से मिली और आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस कमिशनर ने मुरादनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिंकू चौधरी ,कविता चौधरी निवासी रोजन सिटी फेस चार दुहाई व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

Email- manasvivani@gmail.com

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button