गाजियाबाद

वेब सिटी पीड़ित किसानों की पंचायत, बिल्डर का कार्य रुकवाया

समस्याओं के समाधान तक निर्माण कार्य नहीं होने देने की चेतावनी

मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। वेब सिटी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पीड़ित किसानों ने वेव सिटी निगम पार्क, काजमीपुरा में पंचायत आयोजित कर आगे की रणनीति तय की। पंचायत की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने की, जिसमें बड़ी संख्या में प्रभावित किसानों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और विचार रखे।
पंचायत के बाद किसान एकजुट होकर वेब सिटी क्षेत्र में पहुंचे और एसके बिल्डर द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
किसान नेता अनुज चौधरी ने कहा कि फिलहाल एसके बिल्डर का कार्य बंद करा दिया गया है और जल्द ही वेब सिटी में अन्य निर्माण कार्यों को भी रोका जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर सेल्स आॅफिस पर भी ताला लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान संघर्ष समिति पिछले एक वर्ष से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है और अब यह आंदोलन भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले और मजबूत हुआ है।
किसानों ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत भी वेब सिटी आकर किसानों का समर्थन कर चुके हैं, जिससे आंदोलन को नई मजबूती मिली है। किसानों ने विश्वास जताया कि भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा। पंचायत में उपस्थित किसानों ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए कहा कि जब तक उनकी जमीन और अधिकारों से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button