यूजीसी बिल के विरोध एवं उसे वापस लेने की मांग
8 मार्च को जंतर मंतर पहुंचकर इस जनआवाज़ को मजबूत करें

यूजीसी बिल के विरोध एवं उसे वापस लेने की मांग को लेकर आज सोना पैलेस, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रवादी संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फरसा वाले तीर्थ फरसे वाले जी ने की।
इस बैठक में प्रमुख रूप से कृष्णा त्यागी जी (नव युवा शक्ति संगठन), ब्रजभूषण सेनी जी (देव सेना), करन ठाकुर (राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना), अरुण त्यागी जी (राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी), गो रक्षा प्रमुख ललित जी, कौशिक जी (ब्राह्मण समाज), नानकचंद जी (ब्राह्मण सभा), संतुल त्यागी जी (नव युवा शक्ति संगठन) सहित अनेक संगठनों के प्रमुख एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूजीसी बिल को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग को लेकर आगामी 8 मार्च को जंतर मंतर, नई दिल्ली में एकत्रित होकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाने की सहमति व्यक्त की।
वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के व्यापक हित में नहीं है और सभी वर्गों से अपील की कि वे 8 मार्च को जंतर मंतर पहुंचकर इस जनआवाज़ को मजबूत करें।



