गाजियाबाद

रमजान में दुल्हन की तरह सजाया गया रोहन एन्क्लेव

. लाइट की चकाचौंध ने कॉलोनी को बनाया बेहतर

  • आपसी भाईचारे में अन्य कॉलोनियों के मुकाबले बेहतर माहौल

गाजियाबाद। रमजान के मुबारक माह के दौरान जहां मुस्लिम समुदाय रमजान रखने का कार्य कर देश की अमन शांति के लिए दुआएं कर रहे हैं। वही डासना के रोहन एंक्लेव निवासी लोगों ने भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए पूरी गलियों को दुल्हन की तरह सजाने का कार्य किया है। सजावट देखने के बाद आपको खुद ऐसा महसूस होगा जैसे लाइट की चकाचौंध ने कॉलोनी को अन्य कॉलोनी से बेहतर साबित किया। हालांकि इस मामले में कॉलोनी निवासी सावेज, अरमान, शादाब और शाहनवाज ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहन एनक्लेव कॉलोनी का माहौल भाईचारे का माहौल है और यहां सभी समुदाय के रहने वाले लोग आपस में भाईचारे के साथ रहते हैं और इसी के चलते रमजान के मुबारक महीने में पूरी गली को लाइटों से सजाया गया है और खुद आप देखने के बाद महसूस करेंगे की यह रोहन एनक्लेव नहीं कोई वीवीआईपी गार्डन जैसा माहौल लगेगा। क्योंकि यहां के लोगों में भाईचारा और आपस में समन्वय काफी अच्छा और अधिक है। सभी लोग त्योहार को एक साथ मनाने का कार्य करते हैं। सपा प्रदेश सचिव एवं धौलाना के पूर्व विधायक असलम चौधरी ने भी रोहन एनक्लेव को लेकर कहा कि यहां कॉलोनी में रहने वाले सभी लोग एक दूसरे से प्यार मोहब्बत और भाईचारे के साथ रहते हैं और सभी सर्वसमाज के लोग एक साथ रहते आए हैं। रोहन एनकेव कॉलोनी में सभी धर्म के लोग त्योहारों को आपस में भाईचारे के साथ मनाने का कार्य करते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button