नई दिल्लीराष्ट्रीय

ममता बनर्जी का व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ- अन्नपूर्णा देवी

नई दिल्ली । केंद्रीयमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान हुई घटना को लेकर ममता बनर्जी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। रविवार को कर्तव्य पथ पर आयोजित शक्ति वॉक के बाद मीडिया से अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ हुआ व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति देश की संवैधानिक प्रमुख होती हैं। पश्चिम बंगाल में अपने दौरे के दौरान वहां किसी मंत्री या मुख्यमंत्री की मौजूदगी न होना पश्चिम बंगाल की सरकार की खराब सोच और मानसिकता को दर्शाता है। ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी हताश हो गई हैं।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button