गाजियाबादमुरादनगर

मुरादनगर पुलिस ने दुकान पर की छापेमारी भारी संख्या में  नकली किताबें बरामद , रिपोर्ट दर्ज

सीबीएसई कक्षा छह से नौ की गणित की किताब ऑनलाइन ऑर्डर पर बेची जा रही थीं

मनस्वी वाणी संवाददाता

मुरादनगर।नगर की राधे श्याम विहार कॉलोनी फेस वन की दुकान पर छापेमारी कर पुलिस ने कक्षा छह  से नौ तक की भारी संख्या में नकली किताबों बरामद की है। दुकानदार ऑनलाइन किताबें मोटा मुनाफा कमाकर बेच रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसीपी मसूरी सर्किल लिपि नगायच ने बताया कि भारती भवन पब्लिशर एंड डिस्ट्रीब्यूटर व धनपत राय पब्लिकेशन प्राईवेट लिमिटेड के लीगल अधिकारी ललित सरदाना ने सूचना दी कि मुरादनगर की राधेश्याम विहार फेस एक निवासी मोहित कुमार की दुकान पर नकली किताबें बेची जा रही है। सूचना मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया और फिर कंपनी के अधिकारियों के साथ उक्त दुकान पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। पुलिस ने दुकान से गणित विषय की कक्षा दो की कक्षा छह की 1430,कक्षा कक्षा सात की 990,कक्षा आठ की 1550  सहित 3610 किताब बरामद की गई। बताया जा रहा है कि दुकानदार ऑनलाइन आर्डर ही किताब बेचता था। यदि कोई दुकान पर किताब लेने के लिए जाता था तो साफ इंकार कर देता था। पकड़ी गई सभी नकली किताबें सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में प्रयोग की जा रही थी।  एसीपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किताबों को सील कर दिया गया है। दुकानदार की तलाश में दबिश दी जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि नकली किताबों का नेटवर्क कहा तक फैला हुआ है। 

………….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button