राष्ट्रीय

निजी बस संचालकों की मनमानी से यात्री परेशान

त्रिवेणीगंज से अब तक नहीं शुरू हुई सरकारी बस सेवा,

सुपौल,। त्रिवेणीगंज अनुमंडल मुख्यालय से अब तक सरकारी बस सेवा शुरू नहीं होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी परिवहन व्यवस्था के अभाव में निजी बस संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले छात्र, मजदूर, व्यापारी और आम यात्री सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अनुमंडल मुख्यालय होने के बावजूद यहां से राज्य परिवहन की कोई नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण यात्रियों को निजी बसों और अन्य वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। निजी बस संचालक तय दर से अधिक किराया वसूलते हैं, वहीं बसों में भीड़, असुविधा और सुरक्षा की कमी भी बनी रहती है।

छात्रों और नौकरीपेशा लोगों का कहना है कि रोजाना आवागमन के लिए उन्हें अपनी आय का बड़ा हिस्सा किराये में खर्च करना पड़ता है। वहीं त्योहारों और विशेष अवसरों पर किराया और भी बढ़ा दिया जाता है, जिससे आम लोगों की परेशानियां और बढ़ जाती हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि त्रिवेणीगंज से प्रमुख शहरों के लिए जल्द सरकारी बस सेवा शुरू की जाए, ताकि यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और नियमित परिवहन सुविधा मिल सके। साथ ही निजी बस संचालकों द्वारा वसूले जा रहे मनमाने किराये पर भी नियंत्रण लगाने की मांग की गई है।

लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन करने को बाध्य हों

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button