उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाराजनीति

भोपुरा में सपा की शक्ति का प्रदर्शन, 29 मार्च रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

कार्यकर्ताओं में जोश, अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
मनस्वी वाणी, संवाददाता

भोपुरा (गाजियाबाद)। समाजवादी पार्टी द्वारा 29 मार्च को प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर भोपुरा स्थित आशीर्वाद ग्रीन फार्म हाउस में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। सभा में करीब एक हजार से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिन्होंने एकजुट होकर रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार भाटी मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में सिकंदर यादव, अमरपाल शर्मा, फैसल हुसैन और कमलेश यादव शामिल रहे। इनके अलावा देवेंद्र टाइगर और अनिल चौधरी भी कार्यक्रम में पहुंचे।
सभा के दौरान कार्यकतार्ओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को रैली में लाने और इसे जनशक्ति के बड़े प्रदर्शन में बदलने का संकल्प लिया।
विशिष्ट अतिथि सिकंदर यादव ने अपने संबोधन में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनाना और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना ही कार्यकतार्ओं का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता को धर्म और जाति के आधार पर बांटने का कार्य कर रही है।
मुख्य अतिथि राजकुमार भाटी ने सामाजिक एकता पर बल देते हुए कहा कि सभी धर्म मानवता और समाज के कल्याण का संदेश देते हैं, लेकिन आज की राजनीति में लोगों को विभाजित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेताया कि यदि समाज आपसी भेदभाव में उलझा रहा तो विकास प्रभावित होगा। सभा का आयोजन बाबू सिंह आर्य (प्रदेश सचिव, सपा) ने अपनी टीम के साथ किया। कार्यक्रम में बबली कसाना, मास्टर भंवर सिंह, राजपाल सिंह कसाना, ज्ञानचंद, गजराज कसाना, मनीष कसाना, गिरिराज प्रजापति, मनीष पंडित, डॉ. योगी, सुखबीर सिंह, पदम सिंह, अनिल मंदार, विनोद गुर्जर, अभिषेक मंदार और राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button