गाजियाबादराजनीति

संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है : मयंक गोयल

नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय, गाजियाबाद में आज महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में एक कार्यकर्ता परिचय बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं नवनियुक्त संगठन के पदाधिकारियों व नामित पार्षदों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रेरणादायी बना दिया।
बैठक में गाजियाबाद के लोकप्रिय सांसद श्री अतुल गर्ग जी,उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा जी, सदर विधायक संजीव शर्मा तथा मुरादनगर विधानसभा विधायक अजीत पाल त्यागी जी, पूर्व मेयरआशु वर्मा उपस्थिति रहे
इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर बल देते हुए भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है, और नवनियुक्त पदाधिकारी इस शक्ति को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। साथ ही, संगठनात्मक समन्वय, सक्रियता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button