
नीलोफर बुलंदशहर {मनस्वी वाणी}
बुलंदशहर में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में हुए इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले नौ वर्षों में अपराधियों की कमर तोड़ी है और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।डॉ. सक्सेना ने अपने संबोधन में जोर दिया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जिससे आम जनता अब खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है।मंत्री ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता सुशासन, सुरक्षा और विकास है। उनके अनुसार, प्रदेश में निवेश बढ़ा है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। साथ ही, बुनियादी सुविधाओं में भी व्यापक सुधार दर्ज किया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करे।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चंद शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, नगर पालिका ईओ डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, लीड बैंक मैनेजर धीरज झा, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, महामंत्री संतोष बाल्मीकि, उपाध्यक्ष गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा, संजय श्रोत्रिय और प्रशांत जोहरी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी गई।



