अपराधगाजियाबादमोदीनगर

युवक पर किशोरी को जबरन ले जाने का आरोप लगाकर किया हंगामा,केस दर्ज

मोदीनगर,संवाददाता।
नगर की एक कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोरी को जबरन अपने साथ ले जा रहे दूसरे समुदाय के युवक को दबोच लिया। सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि बुधवार को मेरी 17 वर्षीय पुत्री को दूसरे समुदाय का युवक अफसर जबरन अपने साथ ले जा रहा था। काफी दूर तक पीछा कर युवक को पकड़कर पुत्री को अपने कब्जे में ले लिया। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस चौकी पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अफसर निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी के बयान के  आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button