
अफगानिस्तान में 16 मार्च को हुए आत्मघाती हमले के बाद भारत की ओर से अफगानिस्तान में सहायता सामग्री भेजी गयी है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म
एक्स
पर पोस्ट करके दी है और बताया कि 16 मार्च को हुए जघन्य हमले में घायल हुए लोगों के चिकित्सा उपचार और शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता के लिए, भारत ने काबुल को 2.5 टन आपातकालीन दवाइयाँ, चिकित्सा सामग्री, किट और उपकरण भेजे हैं। भारत अफगान जनता के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस कठिन घड़ी में हर संभव मानवीय सहायता प्रदान करता रहेगा।



